पुराने राम जानकी मंदिर से लाखों की अष्टधातु की तीन मूर्तियां ताला तोड़कर चोरी हड़कंप
बालपुर गोंडा। ग्राम सोनहरा में प्राचीन राम जानकी मंदिर से सैकड़ों साल पुरानी लाखों की अष्टधातु की मूर्ति बीती रात ताला तोड़कर चोरी की गई। इसकी सूचना मिलते ही ग्रामीणों एवं पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया।
थाना कोतवाली करनैलगंज की पुलिस चौकी बालपुर क्षेत्र की ग्रामपंचायत सोनहरा के दक्षिणी पण्डितपुरवा में बीती रात प्राचीन राम जानकी मंदिर से सैकड़ों साल पुरानी लाखों रुपए की अष्टधातु की मूर्ति की चोरी की गई। इसकी सूचना मिलते ही ग्रामीणों एवं पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। मन्दिर की स्थापना सैकड़ों साल पहले छेदीराम पंडित ने किया था। इस समय उनकी तीसरी पीढ़ी के रामेश्वर प्रसाद राम जानकी मंदिर के पुजारी हैं। उन्होंने बताया कि मंगलवार की रात में ताला तोड़कर राम सीता एवं लक्ष्मण की अष्टधातु की मूर्ति की चोरी की गई। उनको इसकी सूचना फूल इकट्ठा करके सुबह मन्दिर पहुंचे उनके नाती ने दिया। प्रतिदिन सुबह शाम आरती व पूजन अर्चन किया जाता रहा है।
यह मन्दिर और मूर्ति सैकड़ों साल पुराने है। सालभर में पूर्णमासी के दिन मूर्तियों को मन्दिर से बाहर निकाला जाता रहा है। दिन ग्रामीणों के मुताबिक इससे पहले चकसेनिया एवं हंडियागाड़ा के मंदिरों में चोरी हो चुकी है। जांच पड़ताल के लिए एएसपी राधेश्याम राय, सीओ अभिषेक दावाच्या, कोतवाल नरेन्द्र प्रताप राय एवं चौकी प्रभारी विवेक मौर्या समय भारी पुलिस बल गांव में पहुंच गया।