अयोध्या में दुर्गा पूजा पर संकट बुकिंग के रुपए लेकर मूर्तिकार अपनी टीम समेत फरार
अयोध्या। दुर्गा पूजा की करीब एक सैकड़ा मूर्तियां बनाने का एडवांस पैसा लोगों से लेकर मूर्तिकार उत्तम पाल अपनी पूरी लगभग 10 लोगों की टीम के साथ भाग गया। यह रहने वाला पश्चिम बंगाल के बर्धमान जिले का है।
बताया जा रहा है कि लगभग सवा सौ मूर्तियों के बनाने का ठेका उसने अयोध्या जिले में ही लिया था, बाकी आसपास के जिलों से भी उसने काम ले रखे थे। मूर्तिकार के भाग जाने से अब यहां दुर्गा पूजा कमेटी में खलबली है। देवकाली पर मूर्ति बनाने वाले स्थल व देवकाली पुलिस चौकी पर लोगों का मजमा लगा है। केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने बताया कि उत्तम पाल की टीम के एक सदस्य से टेलीफोन पर बात हुई है, अब पूरी टीम को मनाया जा रहा है कि वह वापस आ जाएं, पूरी सुरक्षा उन्हें दी जाएगी और वह मूर्तियां बनाएं। सीसीटीवी फुटेज निकलने पर पता चला कि पूरी टीम रात 2:00 बजे सब कुछ समेट कर भागी है।
बताते हैं कि मूर्तिकार मूर्तियों को अपने हिसाब से तैयार कर रहा था। अधिकांश मूर्तियां आधा तिहा बना दी गई थी। लेकिन इधर चार दिन की बारिश में ढेर कुछ मूर्तियां गल गई।