पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Religious

नवरात्रि में गांव गांव सजे मां दुर्गा के आकर्षक पांडाल मां के पूजन अर्चन में जुटे श्रद्धालु

✍️ Admin 📅 16 October, 2026 ⏰ 07:33 PM 👁 303 views

बालपुर गोंडा। नवरात्रि में क्षेत्र में जगह जगह आकर्षक मां दुर्गा के पंडाल सजाए गए हैं। सभी में दिव्य भव्य मां दुर्गा की मूर्तियां रखकर पूजन अर्चन किया जा रहा है। इससे क्षेत्र का माहौल आदिशक्ति की भक्ति में झूमता नजर आ रहा है।

 इनमें महिला, पुरुष, युवक, युवतियां व बच्चे भारी उत्साह पूर्वक शामिल हो रहे हैं कई स्थानों पर भजन कीर्तन के साथ देवी जागरण का आयोजन किया गया है। नवरात्रि पर इसमें युवक युवतियां बच्चे हर उम्र के हजारों लोग हर्षोल्लास के साथ भाग लेते है। ज्यादातर जगहों पर श्रद्धालु नौ दिन का उपवास रखकर मां दुर्गा का पूजन अर्चन कर रहे हैं। इसीलिए इसमें भाग लेने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में महज कुछ ही सालों में तेजी से भारी बढ़ोत्तरी हो गया है। 

पोर्टरगंज, हारीपुर, लालपुर चन्द्रभान, माधवपुर राय, माधवपुर चकत्ता, बालपुर जाट, हरसिंहपुर, नकहा बसन्त, रेरुवा, परसागोंडरी, बटौरा बख्तावर सिंह, कपूरपुर मोड़,  चौरी चौराहा, कोँचा कासिमपुर, गोनवा, समेत सैकड़ों स्थानों पर आकर्षक दुर्गा पंडाल सजाए गए हैं। इन  पंडालों को आकर्षक ढंग से सजाते हुए भक्ति गीतों से सरोवार कर देने वाले डीजे की व्यवस्था की गई है। पांडाल लगाने वाले मां दुर्गा भक्तों ने रोड लाइटें लगाकर सभी जगहों पर प्रकाश व्यवस्था सड़क के किनारे करवाई। विभिन्न पंडालों में डीजे पर बजते मां दुर्गा के भक्ति के गीतों पर हर्षोल्लास के साथ मां भक्त तल्लीन नज़र आ रहे है। 

बालपुर बाजार में नवयुवक दुर्गा पूजन समिति व जय अम्बे दुर्गा पूजन समिति की ओर से लखनऊ हाइवे के किनारे आकर्षक पंडाल सजाया गया है। श्री श्री दुर्गा पूजन समिति की ओर से बालपुर चौक में भव्य दुर्गा पंडाल सजाया गया है। इस तरह से पूरा क्षेत्र मां दुर्गा की भक्ति में भाव विभोर हुआ लगता है।

📤 शेयर करें: