108 एम्बुलेंस कर्मियों की तत्परता से बची वृद्ध की जान
बहराइच। जिले के ग्राम गुलरिया गाजीपुर में एक 67 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति को अचानक सांस लेने में गंभीर परेशानी होने लगी। परिजनों ने तत्काल 108 एम्बुलेंस सेवा को सूचना दी। सूचना मिलते ही 108 एम्बुलेंस UP32FG0565 को तुरंत असाइन किया गया।
एम्बुलेंस पर तैनात ईएमटी नीलकंठ पाठक एवं पायलट अजीत कुमार ने बिना समय गंवाए घटनास्थल पर पहुंचकर मरीज खुल्लू निषाद पुत्र भगोल (उम्र 67 वर्ष) को प्राथमिक उपचार प्रदान किया। मौके पर सभी आवश्यक वाइटल्स की जांच की गई और मरीज को 8 लीटर प्रति मिनट की दर से नोजल पाइप के माध्यम से ऑक्सीजन दी गई।
108 एम्बुलेंस टीम की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से मरीज को सुरक्षित रूप से सीएससी चिरैयाटांड़ पहुंचाकर भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है। 108 एम्बुलेंस सेवा की यह तत्परता एक बार फिर साबित करती है कि आपात स्थिति में यह सेवा जीवन रक्षक साबित हो रही है।