पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Health

एंबुलेंस ने पूरी तत्परता से पेट दर्द के मरीज को पहुंचाया अस्पताल

✍️ Admin 📅 03 October, 2026 ⏰ 05:55 PM 👁 65 views


बहराइच। एम्बुलेंस सेवा ने एक बार फिर अपनी तत्परता और सेवाभाव का परिचय देते हुए पेट दर्द से पीड़ित मरीज को समय पर अस्पताल पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, झालातरहर निवासी 40 वर्षीय विजय कुमार को पेट में तेज दर्द की शिकायत होने पर 108 एम्बुलेंस सेवा की सहायता ली गई। सूचना मिलने पर 108 एम्बुलेंस संख्या UP32FG0578 के ईएमटी रामाशंकर एवं पायलट देव कुमार मिश्रा ने तत्परता दिखाते हुए मरीज को सीएचसी पयागपुर अस्पताल पहुँचाया, जहाँ उन्हें चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए भर्ती कराया गया।
108 एम्बुलेंस टीम ने अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए मरीज को समय पर अस्पताल पहुँचाने में सराहनीय भूमिका निभाई। आपातकालीन परिस्थितियों में 108 एम्बुलेंस सेवा आमजन के लिए एक महत्वपूर्ण सहारा बनी हुई है।

📤 शेयर करें: