पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Encroachment Drive

रेलवे ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान नपाप कार्यालय के पीछे की भूमि को लेकर फंसा पेंच

✍️ Admin 📅 07 January, 2025 ⏰ 05:15 PM 👁 144 views
करनैलगंज गोंडा। रेलवे प्रशासन द्वारा अवैध अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर रेलवे की भूमि को खाली कराया गया है। मगर नगर पालिका परिषद कार्यालय के पीछे की बेशकीमती भूमि को लेकर पेच फंस गया। मंगलवार को रेलवे प्रशासन द्वारा जनपद गोंडा के नगर कर्नलगंज में रेलवे की भूमि पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। जो सुक्खापुरवा चौराहे से प्रारम्भ होकर गाड़ी बाजार स्थित नगर पालिका परिषद कार्यालय के पीछे पहुंचा। वहां कटरा बाजार मार्ग को जोड़ने वाली सड़क के कॉर्नर की जमीन को लेकर पेच फस गया। उक्त भूमि से रेलवे के अधिकारियों ने बुलडोजर से अतिक्रमण हटवाना ही शुरू किया था। उसी बीच कुछ लोगों ने उक्त भूमि को निजी भूमि बताकर भूमि खाली कराने से मना किया, जिस पर अतिक्रमण हटाने का कार्य रुक गया। वहीं दोनों पक्ष आमने-सामने आ गये। रेलवे के सीनियर जंक्शन इंजीनियर सुबीर चटर्जी ने बताया कि पैमाइश के लिए तहसील के अधिकारियों को बुलाया गया है। विवादित भूमि को छोड़कर रेलवे की शेष भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवा दिया गया है। फिलहाल उक्त जमीन को लेकर नगर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है। तहसीलदार मनीष वर्मा ने बताया कि पैमाइश के लिए लेखपाल को भेजा गया था।
📤 शेयर करें: