पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Encroachment Drive

एसडीएम के आदेश पर अवैध अतिक्रमण पर बुलडोजर से की गई कार्रवाई हड़कंप

✍️ Admin 📅 12 January, 2026 ⏰ 04:44 PM 👁 108 views

बालपुर गोंडा। एसडीएम के आदेश पर अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन की ओर से सख्त कार्रवाई की गई। बरबटपुर गांव में खलिहान एवं सार्वजनिक भूमि से अवैध कब्जा हटाया गया।प्रशासनिक कार्रवाई के दौरान बुलडोजर गरजता नजर आया।

हलधरमऊ विकास खण्ड की ग्रामपंचायत बरबटपुर में करनैलगंज एसडीएम नेहा मिश्रा के निर्देश पर राजस्व टीम के नेतृत्व में अतिक्रमण अभियान चलाया गया। कार्रवाई के समय मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा।अवैध कब्जेदारों को पूर्व में नोटिस जारी किए गए थे।आदेश का पालन न होने पर प्रशासन ने सीधी कार्रवाई किया।अतिक्रमण हटने से सार्वजनिक भूमि मुक्त कराई गई।कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस सतर्क रही। प्रशासन ने आगे भी ऐसे अभियानों के जारी रहने के संकेत दिए हैं।

📤 शेयर करें: