पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Death

IMD Weather Update: अगले 7 दिनों तक मौसम का कहर! बिहार, महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट

✍️ Admin 📅 14 June, 2026 ⏰ 07:41 PM 👁 22 views

देश में मॉनसून अब रफ्तार पकड़ने लगा है और इसके साथ ही कई राज्यों में मौसम का मिजाज भी अब तेजी से बदलने वाला है. इसी को देखते हुए भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले 7 दिनों के लिए  देश के कई राज्यों में भारी बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक को लेकर बड़ा अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक देश के पूर्वोत्तर, पूर्वी और दक्षिण के कई हिस्सों में बारिश की गतिविधियां तेज होंगी, तो वहीं जबकि दूसरी तरफ देश में कुछ इलाकों में गर्मी और हीटवेव अभी भी लोगों की परेशानी बढ़ा सकती है.

देश में बारिश को लेकर IMD का मानना है कि दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के आगे बढ़ने की स्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं. यही कारण है कि अगले 4 से 5 दिनों के दौरान मॉनसून महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, बिहार और दक्षिण छत्तीसगढ़ के और हिस्सों में पहुंच सकता है और इसके बाद इन राज्यों में बारिश की गतिविधियां और तेज होने के संकेत हैं.

 

स्रोत: ABP Hindi

📤 शेयर करें: