देश में मॉनसून अब रफ्तार पकड़ने लगा है और इसके साथ ही कई राज्यों में मौसम का मिजाज भी अब तेजी से बदलने वाला है. इसी को देखते हुए भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले 7 दिनों के लिए देश के कई राज्यों में भारी बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक को लेकर बड़ा अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक देश के पूर्वोत्तर, पूर्वी और दक्षिण के कई हिस्सों में बारिश की गतिविधियां तेज होंगी, तो वहीं जबकि दूसरी तरफ देश में कुछ इलाकों में गर्मी और हीटवेव अभी भी लोगों की परेशानी बढ़ा सकती है.
देश में बारिश को लेकर IMD का मानना है कि दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के आगे बढ़ने की स्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं. यही कारण है कि अगले 4 से 5 दिनों के दौरान मॉनसून महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, बिहार और दक्षिण छत्तीसगढ़ के और हिस्सों में पहुंच सकता है और इसके बाद इन राज्यों में बारिश की गतिविधियां और तेज होने के संकेत हैं.
स्रोत: ABP Hindi