पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Death

इसराइल में बिन्यामिन नेतन्याहू के ख़िलाफ़ अरब पार्टियों को इतनी सीटें क्यों मिलीं?- द लेंस

✍️ Admin 📅 31 October, 2026 ⏰ 05:32 PM 👁 24 views

इसराइल में हुए आम चुनावों के अंतिम नतीजों में न तो बिन्यामिन नेतन्याहू के गठबंधन को और न ही यहूदी विपक्ष को संसद में बहुमत मिला है. उम्मीद के उलट दो अरब पार्टियों के गठबंधनों, द जॉइंट लिस्ट और राम को 120 सीटों वाली इसराइली संसद में रिकॉर्ड 19 सीटें मिली हैं. इससे ये दोनों अरब गठबंधन सरकार के गठन में अहम भूमिका निभाने की स्थिति में आ गए हैं. अब इसराइल के राष्ट्रपति हर्ज़ोग सभी राजनीतिक दलों के साथ बातचीत करेंगे और उसके बाद ही वो किसी नेता को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करेंगे. इस प्रक्रिया में कई हफ़्ते लग सकते हैं. इसराइल में बंटे हुए इस जनादेश का क्षेत्रीय और वैश्विक मोर्चों पर कैसा असर पड़ेगा. ऐसे ही कुछ सवालों पर इस बार द लेंस में कलेक्टिव न्यूज़रूम के डायरेक्टर ऑफ़ जर्नलिज़्म मुकेश शर्मा ने चर्चा की है. प्रोड्यूसर: उपासना और सईदुज़्ज़मां ख़ान बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित. BBC World Service के नए ऐप को डाउनलोड करें BBC News हिन्दी को चुनें और पाइए न्यूज़ अलर्ट, लाइव टीवी, पॉडकास्ट... सब एक जगह कृपया नोट करें: नया ऐप ब्रिटेन और अमेरिका में उपलब्ध नहीं है.

स्रोत: BBC Hindi

📤 शेयर करें: