पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
कंस्ट्रक्शन

लेआउट के मुताबिक स्थल पर फार्म मशीनरी बैंक का निर्माण न होने पर एई ने निर्माण पर लगाई रोक

✍️ Admin 📅 28 July, 2026 ⏰ 02:00 PM 👁 287 views

बालपुर गोंडा। सहायक इंजीनियर ने रेलवे लाइन के किनारे वाले कोने का लेआउट बनाए जाने के बावजूद फार्म मशीनरी बैंक का नया भवन समिति भवन के करीब बनाये जाने का प्रयास किये जाने पर नाराजगी जताते हुए तत्काल रोक लगा दिया है। अगली बैठक में विचार विमर्श तक के लिए उन्होंने जूनियर इंजीनियर को फार्म मशीनरी बैंक के भवन का निर्माण कार्य रोकने के लिए निर्देशित किया है। गन्ना समिति के नए भवन का लोकार्पण किए पखवारा भर से ज्यादा का समय बीतने के बावजूद परिसर में लगे बड़े बड़े मिट्टी के ढेर का समतलीकरण नहीं कराया जा सका है। 

 गन्ना किसानों का कहना है कि फार्म मशीनरी बैंक का नया भवन सहायक इंजीनियर के लेआउट के मुताबिक रेलवे लाइन के किनारे वाले कोने पर बनाया जाय तो ज्यादा अच्छा रहेगा। गन्ना समिति के नए भवन की शोभा खराब होने से बच जायेगी और फार्म मशीनरी बैंक भवन एक किनारे सही जगह पर तरीके से बन जायेगा। निर्माण के सहायक इंजीनियर सुरेश राम ने बताया कि फार्म मशीनरी बैंक का नया भवन बनाने के लिए उन्होंने रेलवे लाइन के कोने वाली जगह का लेआउट काफी पहले ही बना दिया था। अन्यत्र जगह पर बनाए जाने की सूचना पर उन्होंने जूनियर इंजीनियर को निर्माण कार्य रोकने के लिए निर्देशित किया है। 

जूनियर इंजीनियर ज्ञान प्रकाश ने बताया कि सहायक इंजीनियर ने फार्म मशीनरी बैंक भवन निर्माण हेतु लेआउट के मुताबिक न होने के चलते निर्माण तत्काल रोकने के लिए निर्देशित किया है। जिला गन्ना अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि उन्होंने भी वर्तमान समय में फार्म मशीनरी बैंक भवन निर्माण स्थल चयन पर 

20260728_105155(1).jpg 899.56 KB
ऐतराज जताया था। सचिव डा. राम मिलन ने बताया कि जैसा उच्चाधिकारियों का आदेश है उसके मुताबिक स्थल पर फार्म मशीनरी बैंक भवन का निर्माण कराया जा रहा है। डिप्टी केन कमिश्नर आर बी राम को कॉल करने पर उनसे सम्पर्क नहीं हो पाया है।

📤 शेयर करें: