पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
कंस्ट्रक्शन

हलधरमऊ रेलवे अंडरपास का निर्माण युद्धस्तर पर लगी बड़ी बड़ी मशीनें

✍️ Admin 📅 25 February, 2026 ⏰ 01:20 PM 👁 174 views

बालपुर गोंडा। गोंडा से लखनऊ रेलवे लाइन पर ग्रामपंचायत हलधरमऊ की रेलवे क्रॉसिंग पर अंडरपास निर्माण में तेजी आ गई है। इसके त्वरित गति से निर्माण को लेकर यहां बड़ी बड़ी मशीनें लगाई गई है। इंजीनियर तौफीक आलम ने बताया कि विराज कंस्ट्रक्शन कंपनी लखनऊ इसका निर्माण करा रही है। इसके अलावा इसी से थोड़ा आगे कस्तूरी रेलवे क्रॉसिंग पर भी अंडरपास का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इसके बन जाने से ग्रामीणों का निर्बाध आवागमन सुगम हो जायेगा।

📤 शेयर करें: