पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Accidental Death

ब्रेड वाहन की जोरदार टक्कर से दो छात्रों की दर्दनाक मौत परिजनों में कोहराम

✍️ Admin 📅 07 September, 2026 ⏰ 10:51 AM 👁 243 views


गोंडा। इटियाथोक से खरगूपर मार्ग पर देवरिया कला तथा पिपरा भोधर गांव के पास सोमवार को तेज रफ्तार ब्रेड वाहन की जबरदस्त टक्कर से दो छात्रों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में कक्षा नौ के छात्र अमन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कक्षा दस के छात्र विपिन मौर्य को परिजन मोटरसाइकिल से नजदीकी सीएचसी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना मिलते ही उनके परिजनों में कोहराम मच गया।

सूचना के मुताबिक भटपुरवा निवासी विजय कुमार का पुत्र अमन कक्षा 9 तथा उमेश मौर्य का पुत्र विपिन मौर्य कक्षा 10 हमेशा की तरह पिपरा भोधर में कोचिंग पढ़ने के लिए घर से जा रहे थे। इसी दौरान इटियाथोक-खरगूपर मार्ग पर देवरिया कला तथा पिपरा भोधर गांव के पास ब्रेड वाहन संख्या UP 32 TN 0772 ने दोनों छात्रों को जोरदार ठोकर मार दिया। हादसा इतना भीषण था कि अमन की मौके पर ही मौत हो गई।

 गंभीर रूप से घायल विपिन मौर्य को परिजन स्वयं मोटरसाइकिल से नजदीकी सीएचसी अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सक डॉ. अजय यादव ने जांच के बाद विपिन को मृत घोषित कर दिया और परिजनों को बताया कि उसकी मौत हो चुकी है।

एक ही हादसे में दो छात्रों की मौत की खबर से भटपुरवा गांव में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

📤 शेयर करें: