पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Accidental Death

दुर्गा पंडाल के पास खड़े श्रद्धालुओं को बेकाबू कार ने रौंदा 3 लोगों की दर्दनाक मौत 5 गम्भीर

✍️ Admin 📅 18 October, 2026 ⏰ 05:55 PM 👁 143 views

गोंडा। बलरामपुर जिले में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। वहां दुर्गा पंडाल के बाहर खड़े लोगों को एक तेज रफ्तार बेकाबू कार ने जोरदार टक्कर मार दिया। इस भीषण दुर्घटना में 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और 5 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
इस दुखद घटना का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है और पीड़ित परिवारों के लिए मुआवजे की बड़ी घोषणा की है। मुख्यमंत्री द्वारा मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये तथा घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने का ऐलान किया गया है। प्रशासन द्वारा इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

📤 शेयर करें: