पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Accidental Death

तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर गहरी खाई में पलटी एक की मौत 4 घायल कोहराम

✍️ Admin 📅 05 September, 2026 ⏰ 09:50 AM 👁 90 views

गोंडा। जिले के थाना इटियाथोक क्षेत्र के बेंदुली मोड़ के पास शुक्रवार देर रात्रि तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरी खाई में पलट गई। हादसे में इलाज के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो बच्चों और दो महिलाओं समेत चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से वाहन में फंसे सभी लोगों को बाहर निकाला और एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इटियाथोक पहुंचाया।

खरगूपुर थाना क्षेत्र के बालपुर पिपरा भोदर निवासी एक परिवार के लोग बोलेरो से इटियाथोक इलाज कराने जा रहे थे। बेंदुली मोड़ के पास अचानक अनियंत्रित होकर बोलेरो वाहन सड़क किनारे खाई में गिरकर पलट गई। इससे मौके पर चीख पुकार मच गई।

राहगीरों ने हादसे की सूचना यूपी डायल 112 की पुलिस को दी। मौके पर डायल 112 के साथ इटियाथोक थाने की पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से बोलेरो में फंसे पांचों लोगों को बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इटियाथोक पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने उपचार शुरू किया।

सीएचसी में उपचार के दौरान गंभीर रूप से घायल 39 वर्षीय कृष्णानंद वर्मा को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। जबकि 24 वर्षीय मिथिलेश वर्मा, 50 वर्षीय उर्मिला वर्मा, 11 वर्षीय किशन वर्मा और 8 वर्षीय शिवा वर्मा समेत 4 लोग घायल हैं और उनका इलाज चल रहा है। चिकित्सक के अनुसार सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर है।

📤 शेयर करें: