पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Accidental Death

सीएनजी आटो एवं बोलेरो में जोरदार भिड़ंत एक बच्चे समेत 2 की दर्दनाक मौत 6 घायल

✍️ Admin 📅 31 August, 2026 ⏰ 04:49 PM 👁 134 views

VID-20260831-WA0077.jpg 149.55 KB

  गोंडा। जिले के करनैलगंज क्षेत्र में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। शाहपुर रोड पर पारा गांव के पास सीएनजी ऑटो रिक्शा और बोलेरो कार की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में ऑटो सवार आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं हादसे में एक महिला और करीब एक साल के मासूम की मौत हो गई।
  बताया जा रहा है कि सभी लोग सीएनजी ऑटो रिक्शा से धनवा से चौरी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पारा गांव के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो कार ने ऑटो रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो में सवार कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
 
हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करनैलगंज पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल लोगों को जिला अस्पताल गोंडा रेफर कर दिया गया।
 
वहीं डॉक्टरों ने सन्नो नाम की महिला और करीब एक वर्षीय बालक रियाज हुसैन को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
 
हादसे की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी करनैलगंज और कोतवाली करनैलगंज के प्रभारी निरीक्षक भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।



📤 शेयर करें: