पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Accidental Death

बेटे के महंगे आईफोन लेने की जिद में माता पिता बेटे तीनों की जिंदगी खत्म

✍️ Admin 📅 23 August, 2026 ⏰ 09:23 AM 👁 151 views


मुम्बई। महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर औरंगाबाद के रहने वाले कुणाल चांदगुडे ने आईफोन के लिए अपने पिता मुरलीधर से लड़ाई कर लिया। पिता की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वे फोन दिलाने में असमर्थ थे। नाराज होकर बेटा सुबह खदान के किनारे पहाड़ी पर जाकर कूदने की धमकी देने लगा। 

करीब 3 घंटे तक पुलिस, फायर ब्रिगेड और गांव वालों के साथ मिलकर माता-पिता उसे समझाते रहे। दोपहर लगभग 1 बजे जब पिता मुरलीधर उसे पकड़कर बचाने के लिए आगे बढ़े तो बेटे ने छलांग लगा दिया। पिता का संतुलन बिगड़ने से वे भी नीचे गिर गए, पति और बेटे को नीचे गिरते देख स्तब्ध और दुखी मां संगीता ने भी पहाड़ी से छलांग लगा दी जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। एक पल के आवेश और गलत फैसले के कारण पूरे परिवार के खत्म हो जाने का बेहद दर्दनाक उदाहरण है।

📤 शेयर करें: