पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Accidental Death

तेज रफ्तार डेयरी वाहन की जबरदस्त टक्कर से बाइक सवार की दर्दनाक मौत परिजनों में कोहराम

✍️ Admin 📅 23 July, 2026 ⏰ 10:38 AM 👁 276 views

गोण्डा। करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र में सुबह सड़क हादसे में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। तेज रफ्तार चौपहिया वाहन ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दिया। इस हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

सूचना के मुताबिक  गुरुवार सुबह लखनऊ हाईवे पर ग्राम सिकिहा मोड़ के पास बाइक सवार एक व्यक्ति को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार चौपहिया वाहन ने जोरदार टक्कर मार दिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल सीएचसी कर्नलगंज पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

मृतक की पहचान 54 वर्षीय बब्लू पुत्र हरिशंकर, निवासी कोंचा कासिमपुर मुरावनपुरवा थाना कर्नलगंज के रूप में की गई है। परिजनों ने बताया कि बब्लू सोनवारा स्थित ईंट भट्ठे पर मुंशी का काम करते थे और ड्यूटी के लिए कर्नलगंज जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे को अंजाम देने वाला वाहन चौरी के पास स्थित एक दूध डेयरी का बताया जा रहा है। हादसा करके चालक वाहन समेत फरार हो गया।


सूचना पर पहुंची कर्नलगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। पुलिस फरार वाहन की तलाश में सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। मृतक के घर में कोहराम मचा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

📤 शेयर करें: