पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Accidental Death

धनखर निवासी किशोर बालक की करंट लगने से दर्दनाक मौत परिजनों में कोहराम

✍️ Admin 📅 18 July, 2026 ⏰ 06:27 PM 👁 195 views

बालपुर गोंडा। ग्राम धनखर निवासी किशोर बालक की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। इससे उसके परिजनों में कोहराम मच गया।

थाना कोतवाली देहात की ग्रामपंचायत धानी के गांव धनखर निवासी 14 वर्षीय देवांश कुमार पुत्र राम सागर की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। करंट लगने की सूचना मिलते ही परिजन आनन फानन में उसे  बालपुर के एक निजी चिकित्सालय लेकर पहुंचे वहां के डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वह कक्षा 9 का छात्र था और बालपुर के एक निजी विद्यालय में पढ़ाई करता रहा। इससे उसके परिजनों में चीख पुकार मच गई।

📤 शेयर करें: