पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Accidental Death

सरिया लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पानी भरे खेत में पलटा 3 मज़दूरों की दर्दनाक मौत कोहराम

✍️ Admin 📅 02 July, 2026 ⏰ 10:52 AM 👁 144 views

गोंडा। जिले में एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने हो गया है। कोतवाली देहात क्षेत्र के बेलसर् रोड पर ग्राम माधवपुर में लोहे की सरिया से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पानी से भरे खेत में पलट गया। इस भीषण हादसे में ट्रक और सरियों की चपेट में आकर तीन मजदूरों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक जान गंवाने वाले सभी मजदूर तरबगंज क्षेत्र के चांदपुर के रहने वाले थे। 

सूचना  के मुताबिक ग्राम पंचायत हरखापुर के गांव विरसिंहपुर में टेढ़ी नदी पर एक पुल का निर्माण कार्य चल रहा है और यह ट्रक उसी पुल के निर्माण के लिए सरिया लेकर जा रहा था। इसी सफर के दौरान माधवपुर के पास चालक का वाहन अनियंत्रित हो गया और ट्रक पानी भरे खेत में जाकर पलट गया। इसके नीचे भारी वजन में दबने से तीनों मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की विधिक कार्रवाई में जुट गई है। इस दर्दनाक घटना के बाद से मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।


📤 शेयर करें: