पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Accidental Death

ट्रक एवं मैजिक की जोरदार भिड़ंत में 10 लोगों की दर्दनाक मौत कोहराम हड़कंप

✍️ Admin 📅 18 May, 2026 ⏰ 10:39 AM 👁 117 views



लखनऊ। यूपी के लखीमपुर खीरी में आज सुबह हुए बड़े सड़क हादसे में 10 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। अनियंत्रित ट्रक ने मैजिक में जबरदस्त टक्कर मार दिया जिसके बाद ये हादसा हुआ। इससे मौके पर चीख पुकार मच गई।

टक्कर इतना भीषण था कि कई लोग सीट के बीच में ही फंस गए। किसी का सिर फट गया तो कोई उछलकर दूर जाकर गिरा। मैजिक गाड़ी में 2 महिला समेत 10 लोग सवार थे। मौके से ट्रक चालक फरार है। पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चालक की तलाश जारी है। ये हादसा पीलीभीत-बस्ती हाइवे पर अदलीसपुर गांव के पास हुआ।
थाना ईसानगर क्षेत्र के अंतर्गत लखीमपुर-नानपारा मार्ग पर सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहाँ एक तेज रफ्तार ट्रक और मैजिक के बीच आमने-सामने की भीषण भिड़ंत हो गई। इस दिल दहला देने वाले हादसेे में मैजिक सवार सभी 10 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 8 पुरुष और 2 महिलाएं शामिल हैं। हादसे की खबर मिलते ही प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया।

सूचना के मुताबिक  सोमवार सुबह तहसील धौरहरा के ग्राम अदलीसपुर के मजरा भरेहटा के पास मैजिक यूपी 31 एटी 0449 और ट्रक यूपी 14 एचटी 5176 की जोरदार टक्कर हुई,मैजिक में कुल 10 लोग सवार थे और टक्कर इतनी भयानक थी कि सभी गंभीर रूप से घायल हो गए ।

सभी घायलों को तुरंत नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया,जहाँ डॉक्टरों ने सभी 10 यात्रियों को मृत घोषित कर दिया,सूचना मिलते ही जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने तुरंत घटनास्थल और मोर्चरी हाउस का निरीक्षण कर स्थिति की समीक्षा की।पुलिस के अनुसार मौके पर शांति एवं कानून व्यवस्था पूरी तरह कायम है।

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए अब तक 10 में से 9 मृतकों की शिनाख्त कर ली है। उनका पंचायतनामा और पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। एक मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है, जिसके लिए प्रयास जारी हैं। पहचान किए गए मृतकों का विवरण इस प्रकार है। 25 वर्षीय जयवीर सिंह पुत्र पेशकार सिंह निवासी मनगौढियाथाना मोतीपुर बहराइच,पवन कुमार पुत्र संतोष,निवासी रामवचनपुरवा बहराइच, 21 वर्षीय सोहन पुत्र संतोष निवासी रामवचनपुरवा बहराइच, 19 वर्षीय अदनान पुत्र वकील निवासी सिसैया थाना धौरहरा खीरी, 45 वर्षीय राजेश गोयल पुत्र मनीलाल गोयल निवासी ग्राम व थाना मिहीपुरवा बहराइच, 35 वर्षीय सहजराम पुत्र छोटे निषाद निवासी ग्राम ककरहा थाना मूर्तिहा बहराइच, 18 वर्षीय पप्पू पुत्र दूलन गौतम निवासी देवदत्तपुर थाना खैरीघाट बहराइच, 44 वर्षीय गायत्री वैश्य पत्नी रमेश चन्द्र गुप्ता अध्यापिका प्रा. वि. रायबोझना बहराइच, विजय निवासीं  लक्ष्मीनगर सीतापुर, 55 वर्षीय जुलेखा पत्नी स्व. हबीब निवासी ग्राम पलटूपुरवा थाना धौरहरा खीरी, 40 वर्षीय कैलाश वर्मा पुत्र झब्बू निवासी अमेठी थाना धौरहरा खीरी क  रूप में पहचान की गई है।


📤 शेयर करें: