पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Accidental Death

सड़क दुर्घटना में पीआरडी जवान की दर्दनाक मौत

✍️ Admin 📅 14 December, 2025 ⏰ 01:34 PM 👁 119 views
गोंडा। रविवार को जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र में ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से बाइक सवार पीआरडी जवान की दर्दनाक मौत हो गई और एक और घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि देहात कोतवाली क्षेत्र में अपने घर से दो पीआरडी जवान बाइक पर सवार होकर ड्यूटी के लिए निकले। इसी बीच महराजगंज क्षेत्र में ईंट लदी ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आ गए। पुलिस का कहना है कि देहात कोतवाली क्षेत्र के पूरेडीहा गांव के रहने वाले 55 वर्षीय पीआरडी जवान राम उत्तरी वर्मा की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
📤 शेयर करें: