पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Accidental Death

सड़क हादसे में विवेकानंद स्कूल के पूर्व प्रधानाचार्य के बेटे की दर्दनाक मौत कोहराम

✍️ Admin 📅 11 December, 2025 ⏰ 02:20 PM 👁 106 views
  करनैलगंज गोंडा। सड़क हादसे में पूर्व प्रधानाचार्य के लड़के का निधन हो गया, जिसकी सूचना पर उनके घर पर लोगो का भारी हुजूम उमड़ पड़ा। सूचना के मुताबिक कर्नलगंज कोतवाली क्षेत्र ग्राम पंचायत धमसड़ा निवासी दिनेश मिश्र का 26 वर्षीय लड़का अखिलेश मिश्रा उर्फ मिथुन किसी कार्यवश बाइक से जा रहा था। इसी बीच कर्नलगंज-परसपुर रोड़ पर बाबागंज चौराहे के पास किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उसकी दर्दनाक मौत हो गई और उसी बाइक पर बैठा मिथुन का चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। इस दुखद खबर से उनके धमसड़ा स्थित आवास पर सगे, संबंधियों, इष्ट मित्रो सहित क्षेत्र के लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। दिनेश मिश्र अभी कुछ दिनों पूर्व विवेकानंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करनैलगंज से सेवानिवृत हुए हैं।
📤 शेयर करें: