प्रयागराज हाईवे पर हुए बड़े हादसे में 3 की दर्दनाक मौत 10 गम्भीर
अयोध्या। प्रयागराज हाईवे पर बड़ा सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए।
यह हादसा पूराकलंदर थाना क्षेत्र के कल्याण भदरसा गांव के पास हुआ। यहां ट्रैक्टर-ट्रॉली से एक कार टकरा गई। इस भीषण टक्कर में 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि 10 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। सूचना के मुताबिक श्रद्धालु रीवा से अयोध्या दर्शन करने आए थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे का संज्ञान लेते हुए घटना पर दुःख व्यक्त किया है तथा घायलों के समुचित इलाज हेतु कड़े निर्देश दिए हैं।