पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Accidental Death

महाकुंभ से लौट रही कार अनियंत्रित होकर घर में घुसी 4 की मौत 3 गंभीर

✍️ Admin 📅 26 February, 2025 ⏰ 05:03 AM 👁 51 views
लखनऊ। - प्रतापगढ़ में हुए बड़े सड़क हादसे से कोहराम मच गया। वहां सड़क दुर्घटना में 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि 3 लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है। सूचना के मुताबिक प्रयागराज - अयोध्या हाईवे पर यह दर्दनाक हादसा उस वक्त हुआ जब तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर एक घर में घुस गई। इससे घर में सो रहे दंपति भी गंभीर रूप से घायल हो गये। सभी श्रद्धालु महाकुंभ स्नान कर वापस लौट रहे थे, श्रद्धालु झारखंड के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
📤 शेयर करें: