पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Accidental Death

लखनऊ हाइवे पर ट्रैक्टर ट्राली पलटने से ड्राइवर की दर्दनाक मौत परिजनों में कोहराम

✍️ Admin 📅 06 January, 2025 ⏰ 08:18 AM 👁 119 views
बालपुर गोंडा। लखनऊ हाइवे पर ट्रैक्टर ट्राली पलटने से ड्राइवर की दर्दनाक मौत हो गई। इसकी सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्रामपंचायत बालपुर जाट में लखनऊ हाइवे पर बीती रात एक ट्रैक्टर ट्राली पलट गई। इसमें बालपुर जाट के गांव पवनपुर टेपरा निवासी 45 वर्षीय ट्रैक्टर चालक राम बाबू उर्फ बबलू सिंह की दर्दनाक मौत हो गई। आनन फानन में परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना मिलने पर उसके परिजनों में कोहराम मच गया। उसकी पत्नी रजनी देवी समेत परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है। इससे उसका खुशहाल परिवार अनाथ हो गया। परिजनों के मुताबिक वह बिजली विभाग के ठेकेदार मदन लाल गोस्वामी का ट्रैक्टर चलाता रहा। रात में वह बिजली विभाग के काम से गोंडा गया हुआ था और वहीं से लौटते समय यह हादसा हो गया। ट्रैक्टर ट्राली लेने पहुंचे ठेकेदार को दुर्घटना से आक्रोशित परिजनों ने ट्रैक्टर ट्राली ले जाने से रोक दिया। उसके 22 वर्षीय सत्यम,18 वर्षीय ओमकार, 25 वर्षीय कविता समेत तीन बच्चे हैं। इनमें से बेटी समेत दो बच्चों की शादी हो चुकी है। इंस्पेक्टर देहात कोतवाली के सीयूजी नंबर काल करने के बावजूद न उठने से संपर्क नहीं किया जा सका है।
📤 शेयर करें: