सेना का वाहन 200 फुट गहरी खाई में गिरा 10 जवानों की मौत 7 गम्भीर
दिल्ली। 22 जनवरी 2026 को जम्मू कश्मीर में डोडा के खन्नीटॉप इलाके में जवानों से भरी गाड़ी खाई में गिर गई। इस हादसे में 10 जवानों की जान चली गई है। गाड़ी में कुल 17 जवान मौजूद थे। सेना और पुलिस ने संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया है। सेना का ये कैस्पर डोडा में भद्रवाह चंबा रोड से जा रहा था, जिसकी हालत पहले से काफी खस्ता है। कैस्पर करीब 200 फीट गहरी खाई में गिर गया। जवानों को निकालने के लिए बचाव अभियान जारी है और रेस्क्यू टीम अपना काम तेजी से कर रही है। घायलों को दुर्घटनास्थल से निकालकर पास के मेडिकल कैंप ले जाया गया है। 3 सैनिकों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें उधमपुर के सेना अस्पताल रेफर किया गया है।