पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Accidental Death

तेज रफ्तार डम्पर की बाइक में जोरदार टक्कर से बेटे की दर्दनाक मौत पिता गम्भीर

✍️ Admin 📅 10 October, 2026 ⏰ 02:57 PM 👁 259 views



गोंडा। जिले के तरबगंज रोड पर नगर पंचायत बेलसर क्षेत्र के देवरदा मोड़ स्थित पेट्रोल पंप के सामने शनिवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अयोध्या से लौट रहे पिता-पुत्र की मोटरसाइकिल की एक डंपर से भिड़ंत हो गई। हादसे में बेटे शिव प्रकाश की दर्दनाक मौत हो गई और पिता बुधराम गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना के मुताबिक  शिव प्रकाश और उनके पिता बुधराम बेलसर् ब्लाक के ग्राम वीरसिंहपुर के निवासी हैं। दोनों मोटरसाइकिल से अयोध्या से वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान देवरदा मोड़ के पास उनकी मोटरसाइकिल तेज रफ्तार डंपर से टकरा गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना के बाद घायल बुधराम की हालत गंभीर बताई जा रही है। डम्पर आलोक कांसट्रक्शन का बताया जा रहा है।

  बेलसर-तरबगंज मार्ग पर शनिवार सुबह तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद गुस्साए परिजनों ने शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

बताया जा रहा है कि थाना बेलसर क्षेत्र के बिरसिंहपुर गांव निवासी शिव प्रकाश यादव पुत्र बुधराम अपने पिता बुधराम के साथ बाइक से अयोध्या से घर लौट रहे थे। जैसे ही वे बेलसर-तरबगंज मार्ग पर पेट्रोल पंप के सामने पहुंचे, सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि शिव प्रकाश यादव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पिता बुधराम गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे चौकी इंचार्ज राकेश पांडेय ने घायल को तत्काल एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया और डंपर चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। हंगामे की सूचना पर कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया।
मृतक की मां रघुवर देवी की तहरीर पर पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया है। चौकी इंचार्ज ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

📤 शेयर करें: