पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Accidental Death

भारी बारिश में बाइक सवारों पर पेड़ गिरने दो युवकों की दर्दनाक मौत परिजनों में कोहराम

✍️ Admin 📅 26 September, 2026 ⏰ 07:45 PM 👁 89 views

गोंडा। जिले के धानेपुर थाना क्षेत्र में शनिवार कों भारी बारिश के दौरान बड़ा हादसा हो गया। शुक्लागंज-रेहरा बाजार मार्ग पर राजापुर ग्राम पंचायत के आधारडीहा गांव के पास करीब दोपहर बाद एक बड़ा आम का वृक्ष अचानक सड़क पर गिर गया। इसी दौरान बाइक से गुजर रहे दो युवक वृक्ष की चपेट में आ गए। दोनों की वृक्ष के नीचे दबकर  मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना के मुताबिक बलरामपुर जिले के रेहरा बाजार थाना क्षेत्र के सकरड़ीया निवासी इमरान (35) व खालिद (33) शनिवार को धानेपुर के शुक्लागंज से अपने घर लौट रहे थे। दोनों बाइक से रेहरा बाजार की ओर जा रहे थे। इसी बीच बारिश के दौरान रास्ते में लगा विशालकाय आम का वृक्ष अचानक बाइक के ऊपर गिर गया। इससे दोनों युवक बाइक समेत वृक्ष के नीचे दब गए।

हादसा होते ही आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और वृक्ष के नीचे दबे दोनों युवकों को बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया। कुछ ही देर में दोनों युवकों को वृक्ष के नीचे से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। तब तक सूचना पाकर धानेपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गईं। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से आम के वृक्ष को कटवाकर सड़क से हटवाया, जिसके बाद मार्ग पर आवागमन शुरू हो सका।

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। और बलरामपुर पुलिस के माध्यम से मृतकों के परिवार वालों को हादसे की सूचना दी। धानेपुर थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों युवक बलरामपुर के रहने वाले हैं वृक्ष गिरने से उनकी मौत हुई है। उन्होंने बारिस के दौरान तेज हवा चलने पर मार्ग पर वाहन न चलाने की जनता से अपील की है।

📤 शेयर करें: