पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Accidental Death

छुट्टा पशु की जोरदार टक्कर से बाइक सवार तुषार बनर्जी का आकस्मिक निधन परिजनों में कोहराम

✍️ Admin 📅 25 September, 2026 ⏰ 09:56 AM 👁 238 views

तरबगंजं गोण्डा। तरबगंज क्षेत्र क  ग्रामपंचायत सिंगहा चंदा के पास हुए सड़क हादसे में तरबगंज कस्बे के निवासी तुषार बनर्जी का निधन हो गया। इस दुखद घटना से परिवार में कोहराम मच गया है।

सूचना  के मुताबिक तुषार बनर्जी अपने बेटे के साथ घर लौट रहे थे। बेटा बाइक चला रहा था और तुषार पीछे बैठे थे। रास्ते में अचानक बेसहारा पशु से बाइक टकरा गई। हेलमेट पहने होने के कारण बेटा सुरक्षित बच गया लेकिन तुषार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें एंबुलेंस से गोंडा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

📤 शेयर करें: