पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Accident

लखनऊ हाइवे पर बुधवार देर शाम हुई दो दुर्घटनाओं में 2 घायल 2 गम्भीर

✍️ Admin 📅 17 September, 2026 ⏰ 01:34 PM 👁 259 views

बालपुर गोंडा। बुधवार देर शाम लखनऊ हाइवे पर ताबड़तोड़ हुई दो दुर्घटनाओं में 4 लोग घायल हो गए। इनमें से एक छात्रा एवं एक वृद्ध महिला समेत दो की हालत गंभीर बनी हुई है। गम्भीर रूप से घायल महिला को डाक्टर ने लखनऊ रेफर किया है।

 थाना कोतवाली करनैलगंज की पुलिस चौकी बालपुर क्षेत्र में लखनऊ हाईवे पर बुधवार देर शाम ताबड़तोड़ दो दुर्घटनाएं हुई। इनमें से ग्राम नकहा बसन्त के पास एक तेज रफ्तार डिजायर कार ने ई रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दिया। ई रिक्शा में सवार 60 वर्षीय महिला कुसमावती पत्नी गुरुप्रसाद निवासी ग्राम लम्बरदारपुरवा नकहा बसन्त समेत दो लोग घायल हो गए। इनमें से वृद्ध महिला की हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टर ने लखनऊ रेफर कर दिया है। एक घायल का बालपुर कस्बे में इलाज किया गया और निजी अस्पताल के डॉक्टर ने कुछ देर बाद उसे घर भेज दिया। डिजायर कार एवं ड्राइवर अजय तिवारी पुत्र राज कुमार तिवारी निवासी धानेपुर को पुलिस ने पकड़ लिया। ग्राम पंचायत चकसेनिया का निवासी ई रिक्शा चालक दुर्घटना के बाद रिक्शे समेत भाग गया।

 दूसरी दुर्घटना ग्रामपंचायत हरसिंहपुर में हुई। इसमें दो स्कूटी सवार छात्राओं की प्लाई भरे ई रिक्शा से भिड़ंत हो गई। इसमें दो छात्राएं घायल हो गई। इनमें से ग्रामपंचायत रेरुवा के गांव शुक्लनपुरवा निवासी 16 वर्षीय छात्रा सपना शुक्ला पुत्री वीरेश शुक्ला गम्भीर रूप से घायल हो गई। आनन फानन में परिजनों ने उसे ले जाकर जिला मुख्यालय के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। उसके सिर में ज्यादा चोट आने से ब्लड क्लॉटिंग हो गई है। दूसरी घायल छात्रा को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। प्लाई भरे ई रिक्शे को पुलिस ने कब्जे में ले लिया।

📤 शेयर करें: