पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Accident

लखनऊ हाइवे पर सड़क दुर्घटना में एक कांवरिया समेत दो लोग घायल आनन फानन पहुंचाये गए अस्पताल

✍️ Admin 📅 13 September, 2026 ⏰ 10:54 PM 👁 372 views

बालपुर गोंडा। लखनऊ हाइवे पर एक कांवरियों समेत दो युवक सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें एंबुलेंस के जरिए अस्पताल भेजवाया।

 लखनऊ हाइवे पर थाना कोतवाली करनैलगंज की पुलिस चौकी बालपुर क्षेत्र की ग्रामपंचायत परसागोंडरी के मैजापुर मोड़ के पास किसी वाहन की टक्कर से एक कांवरिया घायल हो गया। आसपास के लोगों ने आनन फानन में उसे एंबुलेंस के जरिए अस्पताल भेजवाया। लखनऊ हाइवे पर ही थाना कोतवाली नगर क्षेत्र की एससीपीएम पुलिस चौकी क्षेत्र की ग्रामपंचायत माधवपुर राय में ह्यूंडई शो रूम के पास सड़क पार करते समय बाइक सवार ने एक युवक टक्कर मार दिया। इससे उसके सिर से खून निकलने लगा और वह लहूलुहान हो गया। साधन जल्दी न मिलने के चलते वह काफी देर तक सड़क किनारे पड़ा तड़पता रहा। मौके पर पहुंचे एससीपीएम चौकी प्रभारी विवेक मौर्या ने वाहन की व्यवस्था कर उसे अस्पताल पहुंचाया।

📤 शेयर करें: