पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Accident

एम्बुलेंस सेवा ने समय पर पहुंचकर दो घायलों को पहुंचाया अस्पताल

✍️ Admin 📅 30 January, 2026 ⏰ 06:48 PM 👁 95 views



गोंडा। बहराइच रोड पर स्थित खुटहना चौराहा के पास एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे उसमें सवार लोग घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही 108 एम्बुलेंस सेवा ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तुरंत मौके पर पहुंचकर घायलों को आवश्यक प्राथमिक उपचार प्रदान किया।
इस दुर्घटना में घायल सुनीता (पत्नी हीरालाल) एवं राजा (पुत्र हीरालाल) निवासी बैशन पुरवा  को 108 एम्बुलेंस वाहन संख्या UP32FG0579 के माध्यम से सुरक्षित रूप से CHC पयागपुर में भर्ती कराया गया।
एम्बुलेंस में तैनात EMT सुनील कुमार पाल द्वारा मरीजों को रास्ते में ही प्राथमिक चिकित्सा दी गई, वहीं पायलट नीरज श्रीवास्तव ने पूरी सतर्कता और कुशलता से एम्बुलेंस को समय पर अस्पताल तक पहुंचाया।
यह घटना ब्लॉक पयागपुर, थाना पयागपुर क्षेत्र की है। 108 एम्बुलेंस टीम की तत्परता, समर्पण और प्रोफेशनलिज़्म के कारण मरीजों को समय पर इलाज मिल सका।

📤 शेयर करें: