पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Accident

टैक्टर ट्राली में रोडवेज ने पीछे से मारी टक्कर ड्राइवर समेत आधा दर्जन से ज्यादा घायल

✍️ Admin 📅 25 January, 2026 ⏰ 12:09 PM 👁 392 views

बालपुर गोंडा। लखनऊ हाइवे पर  बालपुर जाट में गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्रॉली में रोडवेज बस ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दिया। इसमें रोडवेज बस चालक समेत आधा दर्जन यात्री घायल हो गए। इससे मौके पर हड़कंप मच गया और यात्रियों में चीख पुकार मच गई। 

थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम बालपुर जाट में लखनऊ हाइवे पर तेज रफ्तार रोडवेज बस ने पीछे से गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्राली में जोरदार टक्कर मार दिया। इसमें रोडवेज बस चालक समेत आधा दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। इसमें रोडवेज बस चालक रवि प्रकाश तिवारी की स्थिति ज्यादा गम्भीर बनी हुई है और उसे बेहतर इलाज को लेकर लखनऊ रेफर कर दिया गया है। बलरामपुर डिपो की रोडवेज बस के गोंडा से लखनऊ की ओर जाते समय यह भीषण दुर्घटना हुई। आनन फानन में आसपास के लोगों ने घायलों को एम्बुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया।

 टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रैक्टर लखनऊ हाइवे के डिवाइडर पर चढ़ गया और गन्ना लदी ट्राली पलट गई। ट्रैक्टर का एक अगला चक्का टूटकर अलग जाकर गिरा। ट्राली का गन्ना लखनऊ हाइवे पर बिखर गया जिसे बाद में दूसरी ट्रैक्टर ट्राली पर लोड करवाकर रास्ता क्लियर किया गया। रोडवेज बस को पुलिस ने क्रेन से हटवाकर सड़क किनारे खड़ी करवा दिया

। ट्रैक्टर ट्राली थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के ग्राम मोकलपुर निवासी आनन्द चौबे का बताया गया। प्रभारी निरीक्षक देहात कोतवाली शमशेर बहादुर सिंह, चौकी प्रभारी बालपुर उपेन्द्र सिंह एवं रोडवेज से राम कृष्ण तिवारी ने मौके का निरीक्षण किया।

📤 शेयर करें: