फार्मर रजिस्ट्री में जिले के 20 अक्रियाशील केन्द्रों की यूसीएल आईडी होगी इनएक्टिव
गोण्डा। 07 जनवरी,2025 वर्तमान में शासन द्वारा फार्मर रजिस्ट्री के कार्य को शीर्ष प्राथमिकता के आधार पर किए जाने के लिए निरन्तर दिये गये है। फार्मर रजिस्ट्री के कार्य हेतु संस्था एवं कृषि विभाग के मध्य एगी्रमेन्ट हुआ था, जिसके अनुसार फार्मर रजिस्ट्री का कार्य सी0एस0सी0-ई-गवर्नेन्स लिमिटेड के माध्यम से संचालित जनसेवा केन्द्रों के माध्यम से ही हो सकते है।
फार्मर रजिस्ट्री के कार्य को मिशन मोड के रूप में किए जाने हेतु जिला प्रशासन द्वारा निरन्तर संस्था के माध्यम से संचालित जनसेवा केन्द्रों को निर्देशित किया जा रहा है, परन्तु 06 जनवरी, 2025 की समीक्षा में यह तथ्य प्रकाश में आया कि निम्न विवरणानुसार(20) संचालित जनसेवा केन्द्रों द्वारा निरन्तर आधार की यू.सी.एल. सेवा का उपयोग किया जा रहा है, परन्तु अब भी इनके द्वारा फार्मर रजिस्ट्री के एक भी आवेदन अपने सी.एस.सी केन्द्रों के माध्यम से नहीं किए गए है। जो कि जिला प्रशासन के आदेशों की अवहेलना का घोतक है।
उपरोक्त सूची में अंकित जनसेवा केन्द्रों की यू.सी.एल. आईडी को तत्काल इनएक्टिव करने के निर्देश जिला प्रबंधक को दिये गये है। यदि इन जनसेवा केन्द्रों द्वारा एक सप्ताह में न्यूनतम 100 फार्मर रजिस्ट्री की रिपोर्ट ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर, गोण्डा के माध्यम से अधोहस्ताक्षरी के समक्ष प्रस्तुत करने पर इनकी यू.सी.एल. आईडी को पुनः एक्टिव करने पर विचार किया जायेगा।
Agriculture की और खबरें
📰
रबी फसलों की बुवाई हेतु गेहूं चना मटर और राई सरसो के प्रमाणित बीज उपलब...
3 days ago📰
फार्मर रजिस्ट्री अभियान को मिली नई गति 78.85 प्रतिशत का लक्ष्य हुआ पूर...
3 months ago
ग्राम सोनहरा के एक किसान ने एक बीघे में पैदा की 45 कुंतल घुइया
9 months ago📰