गोण्डा। विकासखंड झंझरी के प्राथमिक विद्यालय परेड सरकार में शनिवार को विद्यालय के मूल भवन के पुनर्निर्माण का शिलान्यास एवं भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह ने विधि-विधान से भूमि पूजन कर किया। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
शिलान्यास के अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह ने कहा कि विद्यालय विद्या का मंदिर होता है। यहां बच्चे शिक्षकों के मार्गदर्शन में अपने भविष्य की नींव मजबूत करने तथा नई सोच के साथ जीवन में प्रगति के पथ पर आगे बढ़ने के लिए शिक्षा ग्रहण करते हैं। उन्होंने विद्यालय भवन के पुनर्निर्माण को बच्चों के लिए महत्वपूर्ण बताया।
जिला समन्वयक समेकित शिक्षा राजेश सिंह ने कहा कि विद्यालय का मूल भवन जर्जर अवस्था में था। बच्चों की सुरक्षा एवं बेहतर शैक्षिक वातावरण के दृष्टिगत भवन का पूर्ण पुनर्निर्माण कराया जाना आवश्यक था।
कार्यक्रम में जिला समन्वयक मध्यान्ह भोजन गणेश गुप्ता, आनंद सिंह तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय बेलवा नोहर के विज्ञान शिक्षक मनोज कुमार चतुर्वेदी सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। विद्यालय के अध्यापकों द्वारा मुख्य अतिथि का बुके भेंट कर एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्रधानाध्यापक रीना यादव, नेहा तिवारी, अनामिका मिश्रा, सुशीला यादव, सीमा देवी, लविशा घावरी तथा शिक्षामित्र प्रतिमा एवं ज्योति सिंह ने मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों को स्मृति-चिह्न भेंट कर आभार व्यक्त किया।
प्राथमिक विद्यालय परेड सरकार के मूल भवन पुनर्निर्माण का बीएसए ने किया भूमि पूजन
Worship की और खबरें
विश्वकर्मा जयंती पर मन्दिरों में गूंजे राष्ट्र कल्याण के मंत्र विकसित...
एक महीने पहले
कृष्ण जन्माष्टमी पर वृहद गौ संरक्षण केन्द्र बिरवा बभनी का हुआ श्रद्धाप...
एक महीने पहले