Regd. UDYAM-UP-31-0004031
प्रदेश के तेजी से उभरते हुए जनसंवाद समाचार न्यूज चैनल व न्यूज पोर्टल पर अपने व्यवसाय व शिक्षण संस्थान के तेजी से आगे बढ़ोत्तरी के लिए प्रचार प्रसार कराकर लाभ प्राप्त करने के लिए सम्पर्क करें। सम्पर्क सूत्र 9506980980

प्रदेश में जारी हुआ तीन दिनों के लिए घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट

  लखनऊ। पश्चिमी हिमालयीय क्षेत्रों में सम्भावित आगामी पश्चिमी विक्षोभ तथा प्रदेश में संभावित पुरवा हवाओं एवं आंशिक बादलों के कारण आगामी 4 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2-3°C की क्रमिक बढ़ोत्तरी होने की संभावना है| परन्तु इस दौरान निम्न क्षोभमंडलीय स्थिरता के कारण पूर्वांचल के उत्तरी जिलों में तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के तराई इलाकों में पड़ रहे घने से बहुत घने कोहरे का दौर बिना किसी विशेष परिवर्तन के जारी रहने की संभावना के दृष्टिगत उक्त जिलों के लिए आगामी 2-3 दिनों के लिए घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जबकि उसके बाद के 2 दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है| इस दौरान प्रदेश के अन्य भागों में सुबह (भोर) के समय धुन्ध के साथ पड़ रहे हल्के से मध्यम कोहरे के जारी रहने की संभावना है|* इसी क्रम में आज सुबह बरेली, गोरखपुर, अयोध्या, कुशीनगर, बलिया एवं बस्ती में बहुत घने कोहरे के साथ जबकि मुरादाबाद तथा आज़मगढ़ में घना कोहरा दर्ज किया गया|