गोण्डा, 03 सितम्बर, 2026* - उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष (उपमंत्री स्तर प्राप्त) चारू चौधरी ने गुरुवार को जनपद गोण्डा का भ्रमण कर महिला सम्बन्धी मामलों की जनसुनवाई, छात्राओं से संवाद, आंगनबाड़ी केन्द्र का निरीक्षण तथा जिला महिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया।
सर्किट हाउस में आयोजित महिला जनसुनवाई के दौरान कुल 13 प्रकरण प्राप्त हुए। उपाध्यक्ष ने प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को त्वरित एवं संवेदनशील कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि महिला उत्पीड़न से सम्बन्धित मामलों में पीड़ित महिलाओं को समयबद्ध न्याय एवं आवश्यक सहायता उपलब्ध कराना राज्य महिला आयोग की प्राथमिकता है। उन्होंने महिलाओं को उनके अधिकारों एवं शासन द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करने पर भी जोर दिया।
जनसुनवाई के उपरान्त जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने सर्किट हाउस पहुंचकर उपाध्यक्ष से मुलाकात की तथा उनका स्वागत किया। इस दौरान महिला सम्बन्धी विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। उपाध्यक्ष ने मनकापुर क्षेत्र के गोहन्ना गांव स्थित आंगनबाड़ी केन्द्र का निरीक्षण किया और गोदभराई कार्यक्रम में भी शामिल हुईं।
इसके पश्चात सरस्वती देवी नारी ज्ञान स्थली महाविद्यालय, गोण्डा में दीप प्रज्वलित कर छात्राओं से संवाद किया तथा रेडियो 98.6 एफएम के माध्यम से भी जागरूकता कार्यक्रम में सहभागिता की। उन्होंने छात्राओं से शिक्षा, सुरक्षा, महिला अधिकारों एवं शासन की कल्याणकारी योजनाओं पर संवाद करते हुए कहा कि बेटियां देश और समाज के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला हैं। उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, सुरक्षित वातावरण और आगे बढ़ने के समान अवसर उपलब्ध कराना हम सभी की जिम्मेदारी है।
उपाध्यक्ष ने जिला महिला चिकित्सालय का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान नवजात बच्ची से केक कटवाकर कन्या जन्मोत्सव मनाया गया। उन्होंने नवजात बच्ची के स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
कार्यक्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी गौरव मिश्र, जिला समाज कल्याण अधिकारी एस.पी. सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह, महिला थाना प्रभारी अनीता यादव, संरक्षण अधिकारी चन्द्रमोहन वर्मा, डिस्ट्रिक्ट मिशन कोऑर्डिनेटर शिवेन्द्र श्रीवास्तव, सेंटर मैनेजर चेतना सिंह, जेण्डर स्पेशलिस्ट ज्योत्सना सिंह, राज कुमार आर्य, सामाजिक कार्यकर्ता पंकज राव सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने की जनसुनवाई समस्याओं के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
Visit की और खबरें
📰
5-6 अक्टूबर को बभनजोत पड़री कृपाल रुपईडीह में विकास कार्यों की जमीनी ह...
3 सप्ताह पहले
पुलिस की घेराबंदी से बचकर विनोद साहनी के परिजनों से मिलकर कांग्रेस प्र...
एक महीने पहले
राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारू निगम 3 सितम्बर को करेंगी गोंडा भ्रम...
एक महीने पहले