गोण्डा, 02 सितम्बर 2026* - उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष( उप मंत्री स्तर प्राप्त) चारु चौधरी जी 03 सितंबर 2026, बृहस्पतिवार को जनपद गोण्डा के भ्रमण पर रहेंगी। भ्रमण के दौरान वह महिला सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं कल्याण से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लेंगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार श्रीमती चारु चौधरी प्रातः 09:45 बजे नारी ज्ञानस्थली डिग्री कॉलेज पहुंचकर छात्राओं से संवाद करेंगी और उनकी समस्याओं एवं सुझावों को सुनेंगी। इसके बाद 11:30 बजे जिला महिला चिकित्सालय का निरीक्षण करेंगी। इस दौरान चिकित्सालय की स्वास्थ्य सेवाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लेने के साथ नवजात शिशुओं को बेबी किट्स का वितरण करेंगी।
दोपहर 1 बजे सर्किट हाउस में महिला जनसुनवाई आयोजित की जाएगी। इसमें वह महिलाओं की समस्याओं एवं शिकायतों को सुनकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश देंगी। इसके उपरांत शाम 04:30 बजे वन स्टॉप सेंटर, गोण्डा पहुंचकर केंद्र का निरीक्षण करेंगी तथा महिलाओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं एवं सहायता की जानकारी लेंगी।
राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारू निगम 3 सितम्बर को करेंगी गोंडा भ्रमण
Visit की और खबरें
📰
5-6 अक्टूबर को बभनजोत पड़री कृपाल रुपईडीह में विकास कार्यों की जमीनी ह...
3 weeks ago
पुलिस की घेराबंदी से बचकर विनोद साहनी के परिजनों से मिलकर कांग्रेस प्र...
1 month ago
राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने की जनसुनवाई समस्याओं के त्वरित निस्ता...
1 month ago