गोंडा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 2 नवंबर को जनपद में आगमन का कार्यक्रम फाइनल हो गया है। मुख्यमंत्री तेजपुर सिंगार घाट मैदान में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।
इस संबंध में जानकारी देते हुए ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि नीरज पटेल ने बताया कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर जनसभा स्थल की पिछले कई हफ्तों से तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। जनसभा में हजारों की संख्या में लोगों के जुटने की उम्मीद है।
नीरज पटेल ने बताया कि इस जनसभा में गौरा विधानसभा क्षेत्र के साथ-साथ आसपास के जिलों से भी बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे। मुख्यमंत्री जी यहां विकास परियोजनाओं को लेकर जनता को संबोधित करेंगे।
उन्होंने बताया कि सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर प्रशासन के साथ लगातार बैठकें हो रही हैं। कार्यकर्ताओं को भी घर-घर जाकर लोगों को आमंत्रित करने की जिम्मेदारी दी गई है। क्षेत्र में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों से भारी संख्या में जनसभा में पहुंचने की अपील की है l
सीएम योगी 2 नवंबर को सिंगार घाट मैदान में जनसभा को करेंगे संबोधित
Visit की और खबरें
📰
5-6 अक्टूबर को बभनजोत पड़री कृपाल रुपईडीह में विकास कार्यों की जमीनी ह...
4 weeks ago
पुलिस की घेराबंदी से बचकर विनोद साहनी के परिजनों से मिलकर कांग्रेस प्र...
1 month ago
राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने की जनसुनवाई समस्याओं के त्वरित निस्ता...
1 month ago