Regd. UDYAM-UP-31-0004031
प्रदेश के तेजी से उभरते हुए जनसंवाद समाचार न्यूज चैनल व न्यूज पोर्टल पर अपने व्यवसाय व शिक्षण संस्थान के तेजी से आगे बढ़ोत्तरी के लिए प्रचार प्रसार कराकर लाभ प्राप्त करने के लिए सम्पर्क करें। सम्पर्क सूत्र 9506980980

कोविड कर्मी तीन दिन में जमा करें शैक्षिक प्रमाण पत्र आधार पैन व अनुभव प्रमाण पत्र




गोण्डा 19 अगस्त 2026*  -  कोविड-19 महामारी के दौरान जनपद में विभिन्न वित्तीय स्रोतों से कार्यरत रहे कोविड कर्मियों से पुनः कार्य लिए जाने के संबंध में शासन के निर्देशों के क्रम में उनके दस्तावेजों का सत्यापन कराया जाएगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा जारी कार्यालय आदेश में कोविड महामारी के दौरान कार्यरत रहे ऐसे कर्मियों, चाहे वे अटेंडेंस मैनेजमेंट सिस्टम (एएमएस) ऐप पर पंजीकृत रहे हों अथवा अपंजीकृत, से संबंधित अभिलेख सत्यापन के लिए प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।


इसके तहत जनपद गोण्डा में कोविड महामारी के दौरान कार्यरत रहे कोविड कर्मियों के अभिलेखों का सत्यापन किया जाएगा। संबंधित कर्मियों को आदेश जारी होने की तिथि से तीन दिवस के भीतर स्वप्रमाणित दस्तावेज मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में प्रस्तुत करने होंगे।

सत्यापन के लिए कर्मियों को स्वप्रमाणित समस्त शैक्षिक प्रमाण-पत्रों के साथ दो फोटोग्राफ, आधार कार्ड एवं पैन कार्ड प्रस्तुत करना होगा। इसके अलावा संबंधित अवधि का बैंक द्वारा प्रमाणित बैंक स्टेटमेंट, कोविड-19 के समय आउटसोर्स एजेंसी द्वारा जारी नियुक्ति पत्र तथा सक्षम अधिकारी सीएमओ, सीएमएस अथवा अन्य सक्षम अधिकारी द्वारा निर्धारित प्रारूप पर जारी अनुभव प्रमाण-पत्र भी जमा करना अनिवार्य होगा।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सभी संबंधित कोविड कर्मियों से निर्धारित समयावधि में अभिलेख प्रस्तुत कर सत्यापन प्रक्रिया पूरी कराने के निर्देश दिए हैं।