Regd. UDYAM-UP-31-0004031
प्रदेश के तेजी से उभरते हुए जनसंवाद समाचार न्यूज चैनल व न्यूज पोर्टल पर अपने व्यवसाय व शिक्षण संस्थान के तेजी से आगे बढ़ोत्तरी के लिए प्रचार प्रसार कराकर लाभ प्राप्त करने के लिए सम्पर्क करें। सम्पर्क सूत्र 9506980980

समारोह में अमर शहीद जवानों को डीआईजी एवं एसपी ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

FB_IMG_1792643289130.jpg 164.4 KB


गोंडा। पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन गोण्डा में श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस उप-महानिरीक्षक देवीपाटन रेंज अशोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक सहित जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों, क्षेत्राधिकारियों, प्रभारी निरीक्षकों/थानाध्यक्षों एवं पुलिस के अन्य अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा देश एवं समाज की सुरक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले अमर शहीद पुलिस जवानों को श्रद्धा-सुमन अर्पित कर नमन किया गया। 

श्रद्धांजलि समारोह के दौरान पुलिस उप-महानिरीक्षक देवीपाटन रेंज अशोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक द्वारा शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर अमर शहीद पुलिस जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। तत्पश्चात उपस्थित सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा दो मिनट का मौन धारण कर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। “पुलिस स्मृति दिवस” पुलिस बल के उन वीर जवानों की शहादत को स्मरण करने का अवसर है, जिन्होंने कर्तव्य पालन के दौरान अपने प्राणों की आहुति दी। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने देश की आंतरिक सुरक्षा, कानून-व्यवस्था एवं जनसेवा के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले वीर पुलिसकर्मियों के अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा एवं बलिदान को स्मरण करते हुए उन्हें नमन किया।

 इस अवसर पर पुलिस उप-महानिरीक्षक देवीपाटन रेंज श्री अशोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक द्वारा पुलिस बल के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कर्तव्य के प्रति पूर्ण निष्ठा, अनुशासन एवं समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही शहीद पुलिस जवानों के त्याग एवं बलिदान को सदैव स्मरण रखने तथा उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर जनसेवा एवं राष्ट्रहित में कार्य करने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी अजीत कुमार रजक, अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी नितेश, समस्त क्षेत्राधिकारीगण, समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष सहित जनपद के पुलिस के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।