दो राजस्व निरीक्षक व 5 लेखपालों का दूसरी तहसील के लिए तबादला
गोंडा। जिले के 2 राजस्व निरीक्षक व 5 लेखपालों का स्थानांतरण दूसरी तहसील के लिए किया गया है।जिलाधिकारी नेहा शर्मा के निर्देश पर मुख्य राजस्व अधिकारी ने जिले की तहसीलों के दो राजस्व निरीक्षकों के साथ पांच लेखपालों का स्थानांतरण किया है। इनमें राजस्व निरीक्षक सुशील कुमार पांडेय क़ो तहसील गोंडा सदर से तरबगंज व पुरुषोत्तम सिंह क़ो गोंडा सदर से तहसील मनकापुर के लिए स्थानांत्रित किया गया है।
साथ ही तहसील करनैलगंज में तैनात लेखपाल सर्वेश कुमार तिवारी क़ो मनकापुर, संजय कुमार पांडेय क़ो तरबगंज से गोंडा सदर, संतोष कुमार श्रीवास्तव क़ो गोंडा सदर से तरबगंज, सिद्धार्थ द्विवेदी क़ो तरबगंज से गोंडा सदर, उमेश जायसवाल क़ो कर्नलगंज से गोंडा सदर के के लिए स्थानांत्रित किया गया है। साथ ही समस्तउपजिलाधिकारी क़ो निर्देशित किया गया है की बिना प्रतिस्थानी की प्रतीक्षा किये ही संबंधित राजस्व निरीक्षकों व लेखपालों क़ो स्थानांत्रित तहसील के लिए अवमुक्त करने का निर्देश दिया है।
Transfer की और खबरें
कानून व्यवस्था के मद्देनजर एसपी ने 25 दरोगाओं का किया तबादला बालपुर सम...
2 weeks ago📰
मीडिया में तूल पकड़ने पर कमल शंकर चतुर्वेदी को हटाकर गौरव सिंह को बनाया...
3 weeks ago
कानून व्यवस्था के मद्देनजर एसपी ने 4 निरीक्षक एवं दो उपनिरीक्षकों की त...
3 weeks ago📰