बालपुर गोण्डा। आज मैंजापुर चीनी मिल परिसर में गन्ना किस्म पहचान (Variety Identification) को लेकर चीनी मिल एवं गन्ना परिषद के अधिकारियों व कर्मचारियों का संयुक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में डॉ. आर.बी. राम (उप गन्ना आयुक्त), श्री सुनील सिंह जिला गन्ना अधिकारी, श्री संदीप अग्रवाल मुख्य महाप्रबंधक, उप महाप्रबंधक गन्ना, श्री पी.के. प्रभात एस.सी.डी.आई., सचिव मैंजापुर सहित चीनी मिल के समस्त विभागीय अधिकारी गरिमामयी रूप से उपस्थित रहे।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में मिल क्षेत्र के किसानों, गन्ना विकास अधिकारियों एवं संबंधित तकनीकी कर्मचारियों ने बड़ी संख्या में सहभागिता की। विशेषज्ञों द्वारा अर्ली, जनरल एवं रिजेक्ट गन्ना किस्मों की पहचान, उनके प्रमुख लक्षण, उत्पादन क्षमता तथा उपयोगिता एवं अनुपयोगिता के विषय में विस्तार से जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान यह भी बताया गया कि किस प्रकार सही किस्म का चयन कर गन्ना उत्पादन एवं चीनी रिकवरी में वृद्धि की जा सकती है।
कार्यक्रम में गन्ना बीज की संभावित कमी को ध्यान मं रखते हुए किसानों को गन्ना अनुबंध प्रक्रिया समय से पूर्ण करने तथा शीघ्र गन्ना बुवाई प्रारंभ करने की सलाह दी गई। विशेषज्ञों ने किसानों को रिजेक्ट गन्ना किस्मों से होने वाले आर्थिक नुकसान से बचने एवं वैज्ञानिक विधियों को अपनाने का आह्वान किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम को किसानों के लिए अत्यंत उपयोगी बताया गया और उपस्थित किसानों ने इसे लाभकारी बताते हुए प्रसन्नता व्यक्त की।
मैजापुर चीनी मिल में गन्ना किस्म पहचान को लेकर प्रशिक्षण आयोजित
Training की और खबरें
जनगणना हेतु फील्ड ट्रेनर द्वारा प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को दिया गया...
एक महीने पहले
प्रशिक्षण में सटीकता एवं जिम्मेदारी पर जोर समन्वय और अनुशासन बनाए रखने...
एक महीने पहले
जनगणना पर्यवेक्षकों के प्रथम बैच का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयो...
2 महीने पहले