Regd. UDYAM-UP-31-0004031
प्रदेश के तेजी से उभरते हुए जनसंवाद समाचार न्यूज चैनल व न्यूज पोर्टल पर अपने व्यवसाय व शिक्षण संस्थान के तेजी से आगे बढ़ोत्तरी के लिए प्रचार प्रसार कराकर लाभ प्राप्त करने के लिए सम्पर्क करें। सम्पर्क सूत्र 9506980980

उर्वरक/बीज लाइसेंस के इच्छुक हाई स्कूल उत्तीर्ण अभ्यर्थियों हेतु 15 दिवसीय प्रशिक्षण



गोण्डा, 08 अक्टूबर 2026* - उर्वरक/बीज व्यवसाय हेतु लाइसेंस प्राप्त करने के इच्छुक ऐसे अभ्यर्थी, जिनके पास बी०एस०सी० (कृषि) अथवा बी०एस०सी० (रसायन) की डिग्री नहीं है, उनके लिए जनपद गोण्डा में 15 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

जिला कृषि अधिकारी एवं अधिसूचित प्राधिकारी (उर्वरक) सी०पी० सिंह ने बताया कि प्रशिक्षण के लिए जनपद गोण्डा हेतु फैसीलिटेटर मंजेश कुमार सिंह का चयन किया गया है। इच्छुक अभ्यर्थी उनसे मोबाइल नंबर 9721725948 पर संपर्क कर सकते हैं।

प्रशिक्षण के लिए अभ्यर्थी को हाईस्कूल की अंकतालिका, आधार कार्ड की छायाप्रति तथा पासपोर्ट साइज के दो फोटो उपलब्ध कराने होंगे। प्रशिक्षण हेतु निर्धारित ₹14,750 शुल्क का बैंक ड्राफ्ट एक सप्ताह के भीतर कार्यालय के उर्वरक पटल सहायक के पास जमा किया जा सकता है।

उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के लिए अभ्यर्थियों का चयन ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर किया जाएगा। प्रत्येक बैच में अधिकतम 30 व्यक्तियों को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित अवधि में आवेदन एवं शुल्क जमा कर प्रशिक्षण में अपना स्थान सुनिश्चित कर सकते हैं।