गोण्डा। परसपुर थाना क्षेत्र में चोरों का आतंक चरम पर है और पुलिस पेट्रोलिंग पर सवाल उठ रहे हैं। कर्नलगंज-परसपुर मार्ग पर आंटा परसपुर में संचालित भारतीय स्टेट बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र को चोरों ने निशाना बनाया। शटर का ताला तोड़कर अंदर घुसे बदमाशों ने लॉकर तोड़कर 1 लाख 2 हजार रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। जाते-जाते चोर सीसीटीवी कैमरों को भी तोड़ गए ताकि पहचान न हो सके।
ग्राहक सेवा केंद्र संचालक राजीव गोस्वामी जब बुधवार 1 जुलाई को सुबह करीब पांच बजे मकान मालिक बासुदेव सिंह द्वारा घटना की सूचना मिलने पर जब वह केंद्र खोलने पहुंचे तो शटर का ताला टूटा देख उनके होश उड़ गए। अंदर लॉकर टूटा पड़ा था और कैश गायब था। सीसीटीवी से छेड़छाड़ की गई थी। राजीव के मुताबिक चोर 1 लाख 2 हजार रुपये नकद ले गए हैं।
सूचना मिलते ही 112 पीआरवी टीम और परसपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट को बुलाया गया है। संचालक की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
कर्नलगंज-परसपुर मुख्य मार्ग पर स्थित सीएसपी में हुई इस वारदात ने पुलिस की रात्रि गश्त पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि मेन रोड पर होने के बावजूद चोर इतनी बड़ी वारदात को अंजाम दे गए। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
एसबीआई ग्राहक सेवा केन्द्र का ताला तोड़कर एक लाख की चोरी लाकर एवं सीसीटीवी में तोड़फोड़
Theft की और खबरें
बालपुर चौकी के नजदीक बीती रात मोटरसाइकिल छिनैती से हड़कंप सीसीटीवी खंग...
1 month ago
ऑटो रिक्शा से मायके जा रही महिला के बैग से लाखों के जेवर एवं नगदी चोरी...
1 month ago
पुराने राम जानकी मंदिर से लाखों की अष्टधातु की तीन मूर्तियां ताला तोड़...
1 month ago