गोण्डा। जनपद के कर्नलगंज क्षेत्र में बुधवार को ऑटो रिक्शा से मायके जा रही महिला के बैग से लाखों रुपये के जेवरात और नकदी चोरी होने की घटना ने एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है। बताया जाता है कि आटो रिक्शा में बैठी महिला के बैग में रखे सोने की चूड़ियां, अंगूठियां, चैन, मंगलसूत्र समेत नकदी पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया और किसी को भनक तक नहीं लगी। क्षेत्र में लगातार बढ़ती घटनाएं यह साबित कर रही हैं कि अपराधियों में कानून का खौफ कम होता जा रहा है, जबकि आम जनता खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है। पीड़िता ने थाना कोतवाली कर्नलगंज में प्रार्थनापत्र देकर प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।
सूचना के मुताबिक बहराइच जनपद के थाना फखरपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोठवल कला निवासी वंदना सिंह पत्नी सत्यप्रकाश सिंह बुधवार 27 मई 2026 की सुबह करीब 10 बजे अपने ससुराल से मायके ग्राम बहुवन मदार मांझा, थाना परसपुर आ रही थीं। समय करीब 11 बजे जरवल से कर्नलगंज आने वाले आटो से आ रही थी। उसी आटो में 4 सोने की चूड़ी, व 2 लेडीज अ़ंगूठी, व 1 जेंट्स अंगूठी, 1 चैन, 1 बाला, 1 सुई धागा, 1 मंगल सूत्र, 1 छोटा माला, 1 गले का पान आदि सामग्री आटो में ही किसी ने निकाल लिया। जब प्रार्थिनी ने आटो रिक्शा को किराया देने के लिए बैग उठाया तो चैन खुला मिला और उक्त जेवरात गायब मिले। प्रार्थिनी अकेली थी, आटो रिक्शा वाला तत्काल फरार हो गया। प्रार्थिनी सूचना को आई है। बैग में 3000 रूपये भी था।
घटना के बाद पीड़िता ने थाना कोतवाली कर्नलगंज पहुंचकर पुलिस को लिखित तहरीर दी और मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। अब देखना होगा कि उत्तर प्रदेश पुलिस इस मामले में कितनी तेजी से अपराधियों तक पहुंचती है।
ऑटो रिक्शा से मायके जा रही महिला के बैग से लाखों के जेवर एवं नगदी चोरी
Theft की और खबरें
बालपुर चौकी के नजदीक बीती रात मोटरसाइकिल छिनैती से हड़कंप सीसीटीवी खंग...
3 सप्ताह पहले
पुराने राम जानकी मंदिर से लाखों की अष्टधातु की तीन मूर्तियां ताला तोड़...
एक महीने पहले
रोडवेज बस स्टैंड के पास दुकान में चोरी की घटना सीसीटीवी में कैद
3 महीने पहले