प्रियंका यादव ने चौथी बार जूनियर रिसर्च फेलोशिप परीक्षा पास कर हासिल किया नया मुकाम
गोंडा। जिले के लिए एकबार पुनः गौरव का पल है गोण्डा की बेटी प्रियंका यादव ने लगातार 4 बार नेट की परीक्षा उत्तीर्ण कर एक अलग मुकाम हासिल किया। इससे पहले भी उन्होंने जूनियर रिसर्च फेलो शिप का एग्जाम उत्तीर्ण करने में सफलता पायी है। प्रियंका यादव वर्तमान समय में संतोष कुमार इंटर कॉलेज में हिंदी विषय में लेक्चरर के पद पर कार्यरत है और भविष्य में उच्च शिक्षा विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्य करने की इच्छुक है।
प्रियंका नें अपनी सफलता का श्रेय सबसे पहले अपने माता पिता, बड़े भाई व लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज को दिया। उन्होंने बताया जो भरोसा और सहयोग उन्हें अपने परिवार से मिला वैसा हीं सभी लोगों को अपने बेटियों को देना चाहिए। हमारे समाज में अभी भी बेटियों के शिक्षा को लेकर परिवारों में जागरूकता की कमी है। उसे हमें साथ मिलकर दूर करना है जिससे वह अपने भविष्य को उज्जवल बना सके।
Success की और खबरें
राज प्रिया पाण्डेय ने नीट पीजी परीक्षा में आल इंडिया 4624वीं रैंक हास...
एक महीने पहले
यूजीसी नेट परीक्षा पास कर लोहंगपुर की शिखा पाण्डेय ने बढ़ाया जिले का म...
एक महीने पहले
होनहार बेटी अक्षिता पाण्डेय ने राज्य स्तरीय स्केटिंग प्रतियोगिता में म...
3 महीने पहले