गोण्डा। केंद्रीय पेट्रोल रसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (CIPET), लखनऊ द्वारा श्री लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज गोण्डा में ऑपरेटर प्लास्टिक प्रोडक्ट्स मेकिंग (RSC/Q8016) पाठ्यक्रम के लिए चयन प्रक्रिया आयोजित की गई। यह चयन प्रक्रिया 15 अप्रैल से 17 अप्रैल तक संचालित की जा रही है।
प्रक्रिया के प्रथम दिन कुल 30 छात्र-छात्राओं का प्रशिक्षण हेतु चयन किया गया। चयन कार्य CIPET से आए सहायक प्रशिक्षक कौशल मि. चंदन गुप्ता तथा सहायक कौशल विकास प्रशिक्षक विशाल अवस्थी की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्य प्रो. जितेंद्र सिंह ने की, जबकि संचालन डॉ. मनोज मिश्रा (कोऑर्डिनेटर, प्लेसमेंट सेल) द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्लेसमेंट सेल के सभी सदस्य एवं महाविद्यालय परिवार के अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
महाविद्यालय प्रशासन ने इस पहल को विद्यार्थियों के कौशल विकास एवं रोजगारोन्मुखी शिक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
सीआईपीईटी द्वारा 30 अभ्यर्थियों का चयन 15 से 17 अप्रैल तक चलेगी प्रक्रिया
Selection की और खबरें
प्रो. संदीप श्रीवास्तव बने एलबीएस के मुख्य नियंता प्रो. अरविन्द कुमार...
4 दिन पहले
जिले के 16 आरक्षी एवं फायरमैन उपनिरीक्षक पद पर चयनित एसपी ने दी बधाई
एक महीने पहले
जिले में मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत 9 बच्चों का हुआ चयन
एक महीने पहले📰