गोंडा। जिले के इटियाथोक थाना क्षेत्र में 30 वर्षीय मामी 11 साल छोटे भांजे के साथ फरार हो गई। दोनों के बीच चार महीने में प्यार चल रहा था।
मामला थाने पहुंचने पर भी महिला अपने भांजे के साथ रहने के लिए अड़ गई। थाने में लिखा पढ़ी के बाद पति ने उसे छोड़ दिया। महिला ने 2017 में लव मैरिज किया था और उसके दो बच्चे भी हैं। भांजे ने मामी के साथ प्यार होने के चलते शादी करने से मना कर दिया था। घर छोड़ने के पहले महिला ने एक पत्र लिखकर घोषणा किया।
उसने पत्र में कहा कि मेरे पति एवं दोनों बच्चों से मेरा कोई रिश्ता नहीं है। मैं अपनी मर्जी से विनीत के साथ जा रही हूं। पति की जमीन जायदाद से भी मेरा कोई लेना देना नहीं है।